पिलानी की तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासक सम्मानित
पिलानी की तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासक सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : झुंझुनूं के जन सूचना केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के दौरान पिलानी पंचायत समिति की तीन ग्राम पंचायतों के प्रशासकों को सम्मानित किया गया। जिला कलेक्टर अरुण गर्ग ने लीखवा, दोबड़ा और खुड़िया ग्राम पंचायत के प्रशासकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।
लीखवा ग्राम पंचायत के प्रशासक सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत, दोबड़ा के राजेश तथा खुड़िया की संतोष कंवर को कलेक्टर अरुण गर्ग ने सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर किए जा रहे कार्यों और जिम्मेदारियों के निर्वहन को लेकर प्रशासकों का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में जिलेभर के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और आमजन से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। तीनों ग्राम पंचायतों के प्रशासकों के सम्मान पर क्षेत्र में खुशी जताई गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2423633


