[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व छात्र ने स्कूल को 51 हजार दिए:कंप्यूटर-प्रिंटर देने की भी घोषणा, स्कूल परिवार ने किया सम्मान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पूर्व छात्र ने स्कूल को 51 हजार दिए:कंप्यूटर-प्रिंटर देने की भी घोषणा, स्कूल परिवार ने किया सम्मान

पूर्व छात्र ने स्कूल को 51 हजार दिए:कंप्यूटर-प्रिंटर देने की भी घोषणा, स्कूल परिवार ने किया सम्मान

जाखल : जाखल निवासी और मुंबई प्रवासी सत्येंद्र सिंह शेखावत जो स्कूल के पूर्व छात्र भी है। अपने पुराने स्कूल को 51 हजार रुपए की सहयोग राशि दी। उन्होंने सरकारी स्कूल कार्यालय के लिए कंप्यूटर और प्रिंटर सेट देने की भी घोषणा की। शेखावत ने यह राशि जाखल में हुई 70वीं जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के भोजन की व्यवस्था के लिए सहयोग के तौर पर दी। स्कूल पहुंचने पर स्कूल परिवार ने सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस स्कूल से उनका खास जुड़ाव है, क्योंकि वे खुद यहां के छात्र रहे हैं। शेखावत ने भविष्य में भी स्कूल को जरूरत पड़ने पर मदद का भरोसा दिया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार पारीक ने उनके सहयोग के लिए आभार जताया।

Related Articles