शिक्षा विभाग के एईएन पद से सेवानिवृत्त रियाज खान का सम्मान
करीब 20 वर्षों तक चूरू को बनाया कर्मभूमि, ईमानदारी और सरल व्यवहार से बनाई खास पहचान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शिक्षा विभाग में सहायक अभियंता (एईएन) के पद से सेवानिवृत्त हुए रियाज खान के सम्मान में जिला मुख्यालय पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने रियाज खान का फूल-माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।
मूल रूप से रतनगढ़ निवासी रियाज खान ने करीब 20 वर्षों तक चूरू को अपनी कर्मभूमि बनाकर शिक्षा विभाग में पूरी ईमानदारी, मेहनत और लगन के साथ सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने चूरू जिले में अनेक महत्वपूर्ण कार्य करवाए। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव, ईमानदारी, मिलनसारिता और मधुर व्यवहार के कारण उन्होंने विभिन्न वर्गों के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन रियाज खान जैसे अनुभवी और सरल व्यक्तित्व के लोगों की सेवाएं सेवानिवृत्ति के बाद भी समाज के लिए उपयोगी रहती हैं। उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सहयोग का लाभ परिवार, समाज एवं उनके साथियों को आगे भी मिलता रहेगा।
इस अवसर पर वाहिद अली खान सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अयूब खान सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, निसार खान पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया, डॉ. कादिर, नियाज खान पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, शिक्षाविद अर्जुन सिंह, प्राचार्य आरिफ खान, प्राचार्य लियाकत अली खान, अनीश खान, शिक्षाविद सादिक खान, इकरार खान, डॉ. इनायत खान, मोहम्मद अली पठान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने रियाज खान, उनकी पत्नी एवं पूरे परिवार को सेवानिवृत्ति के बाद जीवन के नए पड़ाव के लिए शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन, सुकून और समृद्धि की कामना करते हुए हज यात्रा का अवसर मिलने की भी दुआ की।
वक्ताओं ने कहा कि रियाज खान ने अपने सेवाकाल में जिस तरह ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया, वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। सभी ने कामना की कि वे आगे भी परिवार और समाज की सेवा में अपना अनुभव एवं मार्गदर्शन देते रहें।
इस अवसर पर समारोह में रियाज खान के व्यक्तित्व और सेवाकाल को याद करते हुए उनके सम्मान में कहा गया—
“पद से इंसान की पहचान नहीं होती,
पहचान तो उसके किरदार से होती है।
सेवा से रिटायर हो सकते हैं,
मगर नेकियों की उम्र कभी खत्म नहीं होती।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419157


