[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इमरान सरकेल का हज 2027 के लिए हज प्रशिक्षक के रूप में चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इमरान सरकेल का हज 2027 के लिए हज प्रशिक्षक के रूप में चयन

चूरू जिले से करीब 94 जायरीन के हज यात्रा पर जाने की संभावना, जिला स्तर पर आयोजित होंगे प्रशिक्षण शिविर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : केंद्रीय हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई की ओर से हज 2027 में जाने वाले हुज्जाज-ए-इकराम को प्रशिक्षण देने के लिए राजस्थान से इमरान सरकेल का चयन हज प्रशिक्षक के रूप में किया गया है।

इमरान सरकेल को दिसंबर में केंद्रीय हज कमेटी, मुंबई में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वे राजस्थान में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविरों में हज यात्रियों को प्रशिक्षण देंगे। इन शिविरों में जायरीन को सऊदी अरब में हज के दौरान अदा किए जाने वाले अरकान, यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारी, संभावित समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

इमरान सरकेल ने बताया कि हज 2027 के लिए राजस्थान में हज यात्रियों को विभिन्न स्तरों पर एक से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य जायरीन को हज यात्रा के दौरान आवश्यक धार्मिक प्रक्रियाओं, व्यवस्थाओं और सावधानियों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि इस बार चूरू जिले से करीब 94 हज यात्री हज 2027 के लिए सऊदी अरब जाने की संभावना है। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में इन यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी जाएगी।

Related Articles