[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोद पुलिस का बाइक चोरी के मामले में खुलासा:टीम ने 70 सीसीटीवी फुटेज खंगाली, 23 दिन बाद पकड़े तीन बदमाश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

धोद पुलिस का बाइक चोरी के मामले में खुलासा:टीम ने 70 सीसीटीवी फुटेज खंगाली, 23 दिन बाद पकड़े तीन बदमाश

धोद पुलिस का बाइक चोरी के मामले में खुलासा:टीम ने 70 सीसीटीवी फुटेज खंगाली, 23 दिन बाद पकड़े तीन बदमाश

धोद : धोद पुलिस ने मुख्य बाजार से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर ली। वारदात में इस्तेमाल दूसरी चोरी की मोटरसाइकिल भी मिली, जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी।

पुलिस ने बताया कि धोद निवासी राकेश रोशन ने 6 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनके छोटे भाई सुभाष वर्मा की बाइक RJ 23 BG 1572 मुख्य बाजार से चोरी हो गई थी। थानाधिकारी कमल पुरी गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने 70 सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी मदद से मालाराम उर्फ मैरिया, विक्रम उर्फ ललड़िया और भागीरथ को पकड़ा गया।

पुलिस ने आगे बताया कि पूछताछ में पता चला कि वारदात में इस्तेमाल दूसरी बाइक भी चितावा थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। पुलिस उनसे अन्य चोरियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles