बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, 2 महिलाओं के सिर फटे:पीछे से आकर घुसी, घायलों का इलाज जारी; लोग बोले- जलभराव से हो रहे हादसे
बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, 2 महिलाओं के सिर फटे:पीछे से आकर घुसी, घायलों का इलाज जारी; लोग बोले- जलभराव से हो रहे हादसे
मलसीसर : झुंझुनूं के मलसीसर रोड पर गाय मूर्ति के पास बुधवार को सवारियों से भरी निजी बस और नगर परिषद के कचरा ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार दो महिलाओं के सिर फट गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
पीछे से बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर
नगर परिषद के ट्रैक्टर चालक गोपाल ने बताया कि वह कचरा डिपो पर कचरा डालकर घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही सवारियों से भरी बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस का अगला हिस्सा और ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई।
लोग बोले- सड़क पर कई दिनों से जमा है गंदा पानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि मलसीसर रोड पर गाय की मूर्ति के पास लंबे समय से गंदा पानी जमा है। इसके कारण तेज गति से निकलने वाले वाहनों के लिए यहां फिसलन की स्थिति बनी रहती है। मौके पर मौजूद बुजुर्ग महमूद ने बताया- एक दिन पहले भी इसी जगह हादसा हुआ था। फिसलन के कारण एक महिला स्कूटी से गिरकर घायल हो गई थी।
प्रशासन से स्थाई समाधान की मांग
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नगर परिषद और प्रशासन के प्रति नाराजगी दिखाई। लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा पानी की समस्या नई नहीं है। बार-बार शिकायतों के बावजूद इसका स्थाई समाधान नहीं हो पाया है।
यहां देखिए हादसे की तस्वीरें…



देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2419130


