[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीएम श्री स्कूल में छात्राओं ने लगाए रचनात्मक स्टॉल:किशोरी मेले में खाद्य सामग्री सहित उपयोगी वस्तुएं बेचीं, स्टाफ ने खरीदारी कर बढ़ाया उत्साह

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

पीएम श्री स्कूल में छात्राओं ने लगाए रचनात्मक स्टॉल:किशोरी मेले में खाद्य सामग्री सहित उपयोगी वस्तुएं बेचीं, स्टाफ ने खरीदारी कर बढ़ाया उत्साह

पीएम श्री स्कूल में छात्राओं ने लगाए रचनात्मक स्टॉल:किशोरी मेले में खाद्य सामग्री सहित उपयोगी वस्तुएं बेचीं, स्टाफ ने खरीदारी कर बढ़ाया उत्साह

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में किशोरी मेले का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या डॉ. मधु चौधरी ने मां सरस्वती की पूजा, दीप जलाकर कार्यक्रम शुरू किया। मेले में विद्यार्थियों को जोन में बांटकर एक्टिविटी कराई गईं। छात्राओं ने खाने-पीने की चीजों समेत उपयोगी, रचनात्मक वस्तुएं बेचीं। स्कूल स्टाफ व विद्यार्थियों ने खरीदारी कर उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता में जोन एक से प्रिया सैनी, जोन दो से तपस्या कुमावत और जोन तीन से कोमल पहले नंबर पर रहीं। प्रधानाचार्या डॉ. मधु चौधरी ने कहा कि किशोरी मेला छात्राओं में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, रचनात्मक सोच, निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता बढ़ाता है। यह उन्हें प्रतिभा पहचानने व व्यवहारिक रूप देने का अवसर देता है।

कार्यक्रम का संचालन संगीता निठारवाल ने किया। प्रतिभा गुप्ता, कृष्णा पालीवाल, हंसा देवी, सरोज, सुशीला खैरवा, अंकुश कुमार खैरवा सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

Related Articles