[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मारी:दो युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर; मजदूरी कर लौट रहे थे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मारी:दो युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर; मजदूरी कर लौट रहे थे

श्रीमाधोपुर में अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मारी:दो युवक गंभीर घायल, जयपुर रेफर; मजदूरी कर लौट रहे थे

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर-जालपाली स्टेट हाईवे पर शनिवार देर शाम जालपाली तिराहे से पहले अज्ञात वाहन ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, श्रीमाधोपुर के वार्ड 22 निवासी 45 वर्षीय सुरेश कुमार वर्मा और वार्ड 10 निवासी 38 वर्षीय श्याम गोठवाल मजदूरी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। दोनों अलग-अलग बाइकों पर सवार थे।

जालपाली तिराहे से पहले अज्ञात वाहन ने उनकी बाइकों को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को श्रीमाधोपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए उच्च चिकित्सा संस्थान जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles