[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मजदूरी करने आए स्मैक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा:21.09 ग्राम ड्रग बरामद, पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मजदूरी करने आए स्मैक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा:21.09 ग्राम ड्रग बरामद, पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा

मजदूरी करने आए स्मैक तस्कर को पुलिस ने पकड़ा:21.09 ग्राम ड्रग बरामद, पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा

सीकर : सीकर की कोतवाली थाना पुलिस ने 21.09 ग्राम स्मेैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी झालावाड़ जिले का रहने वाला है। वह सीकर में मजदूरी करने के लिए आता है। इस दौरान वह स्मैक लेकर आता है और उसकी सप्लाई करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस को देखकर भागने लगा

कोतवाली थाना SHO सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि शनिवार को वह ASI सुभाष, कॉन्स्टेबल शंकरलाल और यशवंत के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान वह कंवरपुरा चौराहे की तरफ पुलिस की गाड़ी देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस की टीम ने उसे रोककर उससे बातचीत करना शुरू किया तो वह हड़बड़ाने लगा।

मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से एक पॉलिथीन में सफेद पाउडर मिला, जिसका वजन 21.09 ग्राम था। आरोपी की पहचान बीरम तंवर(37) पुत्र राधाकृष्ण निवासी पहाड़पुरा,जिला झालावाड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब मामले की इन्वेस्टीगेशन SHO उद्योग नगर राजेश बुडानिया को सौंपी गई है।

20 दिन पहले आया था मजदूरी करने

प्रारंभिक इन्वेस्टिगेशन में सामने आया है कि आरोपी करीब 20 दिन पहले सीकर में अपने परिवार के साथ मजदूरी करने के लिए आया था। आरोपी के गांव के एरिया में स्मैक का कारोबार होता है। ऐसे में आरोपी वहां से स्मैक सप्लाई करने के लिए अपने साथ लेकर आया था। फिलहाल अब इन्वेस्टिगेशन में सामने आएगा कि आरोपी पहले भी सप्लाई कर चुका है या नहीं।

Related Articles