नवलगढ़ में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, गणेश पूजन के साथ रिहर्सल का हुआ शुभारंभ
नवलगढ़ में रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू, गणेश पूजन के साथ रिहर्सल का हुआ शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के रामलीला मैदान में श्री रामलीला समिति, नवलगढ़ की ओर से आगामी 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक भव्य एवं अलौकिक रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला की तैयारियों का शुभारंभ शुक्रवार रात टैगोर स्मृति भवन में श्रीगणेश पूजन के साथ हुआ।
पंडित नरेश शर्मा ने रामलीला समिति के अध्यक्ष शिवरतन मुरारका द्वारा शास्त्रोक्त विधि-विधान से भगवान श्री गणेशजी महाराज एवं रामायण का पूजन करवाया। इसके बाद समिति के सभी सदस्यों ने सामूहिक आरती की और प्रसाद वितरित किया गया। पूजन के पश्चात रामायण की चौपाइयों का वाचन किया गया तथा कलाकारों की रिहर्सल शुरू की गई।
समिति के सचिव गोविंद मिश्रा ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन नए कलेवर, आकर्षक साज-सज्जा और भव्य प्रस्तुति के साथ किया जाएगा। इसके लिए समिति के कार्यकर्ता तैयारियों में जोर-शोर से जुट गए हैं।
उपाध्यक्ष शिवकुमार बंका ने बताया कि गणेश पूजन के साथ ही रामलीला के कलाकारों की नियमित रिहर्सल शुरू कर दी गई है। आगामी दिनों में प्रतिदिन कलाकार संवाद, अभिनय और मंचन से जुड़ी तैयारियों का अभ्यास करेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष शिवरतन मुरारका, उपाध्यक्ष शिवकुमार बंका, सचिव गोविंद मिश्रा, द्वारका प्रसाद सोनी, पंडित नरेश शर्मा, डॉ. कपिल गुप्ता, सुरेंद्र जांगिड़, महेंद्र हलवाई, बंटी रूंथला, मुकेश सोनी, कालू सोनी, राममोहन सेकसरिया, मुरली मनोहर चोबदार, राजेश सैनी, डॉ. नीरज बासोतिया, आशीष पारीक, पीयूष सोनी, विनय पुरोहित, विपिन पुरोहित, गोपी शर्मा, तनुज माटोलिया, हार्दिक माटोलिया, शशिकांत छावछरिया, शिवदयाल सैनी, दीपक सोनी, कमल सोनी, नंदकिशोर सोनी, राकेश धूत, रवि भाटीवाड़ा, कमल चेजारा, कान्हू, सूर्य प्रकाश पीपलवा, ताराचंद दर्जी, प्रकाश, प्रवीण चेजारा, पप्पू पारीक, राजू कोलसियावाला, पवन कोलसियावाला, संजू अमृतवाणी, गणेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2408206


