चूरू से कांग्रेसजन 28 सितंबर को जयपुर में प्रदर्शन में होंगे शामिल
चूरू से कांग्रेसजन 28 सितंबर को जयपुर में प्रदर्शन में होंगे शामिल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 28 सितंबर को जयपुर में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रस्तावित प्रदर्शन में चूरू जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर इस प्रदर्शन की घोषणा की है।
जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। उन्होंने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।
चौहान ने बताया कि चूरू विधानसभा क्षेत्र से राजस्थान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया के आह्वान पर शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता सोमवार सुबह 6 बजे मंडेलिया हाउस से जयपुर के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी विरोध दर्ज कराने की बात कही गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2408334


