[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लांबोर बड़ी की वेटलिफ्टिंग टीम ने जीते 6 पदक:सादुलपुर में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम का स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

लांबोर बड़ी की वेटलिफ्टिंग टीम ने जीते 6 पदक:सादुलपुर में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम का स्वागत

लांबोर बड़ी की वेटलिफ्टिंग टीम ने जीते 6 पदक:सादुलपुर में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रही टीम का स्वागत

सादुलपुर : शहीद दलीचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांबोर बड़ी की वेटलिफ्टिंग टीम ने 14वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। सादुलपुर में हुई इस प्रतियोगिता में टीम ने कुल छह पदक जीते। 17 वर्ष छात्रा वर्ग में टीम उपविजेता रही, जबकि 17 वर्ष छात्र वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में निशा, भावना मीणा, भावना राजपूत और अजय ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, नचिता और आमना ने रजत पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

टीम के विद्यालय लौटने पर प्रधानाचार्य राजेश पूनिया और सभी स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक अरुण कुमार का स्वागत किया। उन्होंने टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

इस मौके पर उपप्रधानाचार्य ओमप्रकाश मीणा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने वाले हर खिलाड़ी को एक-एक चांदी का सिक्का देने का एलान किया।

विद्यालय स्टाफ ने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इसी तरह मेहनत और अनुशासन से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें।

Related Articles