[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तारानगर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

तारानगर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

तारानगर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण व श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया संपन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर :  जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में बुधवार को जिला ​परिषद सभागार में पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव 2026 के संदर्भ में तारानगर पूर्व पंचायत समिति के वार्ड सदस्यों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन हेतु लॉटरी की कार्यवाही संपन्न की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, मीडियाकर्मियों व आमजन को लॉटरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि लॉटरी के पश्चात तारानगर पूर्व पंचायत समिति के कुल 15 वार्डों के सदस्य पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारित किया गया है। लॉटरी के बाद आरक्षण निर्धारण के अनुसार वार्ड संख्या 3, 6, 7 व 10 अनारक्षित के लिए, वार्ड संख्या 2, 9, 11 व 13 अनारक्षित महिला श्रेणी के लिए, वार्ड संख्या 1 व 15 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, वार्ड संख्या 4 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए, वार्ड संख्या 8 व 14 अनुसूचित जाति के लिए तथा वार्ड संख्या 5 व 12 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। इस प्रकार पंचायत समिति तारानगर पूर्व के सभी 15 वार्डों के सदस्य पदों का श्रेणीवार आरक्षण निर्धारण किया गया है।

Related Articles