[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में भाजपा के रोशनलाल बिजारणियां बने नगरपालिका उपाध्यक्ष:कांग्रेस की प्रेमलता को 14 वोट से हराया, 35 में से 34 पार्षदों ने किया मतदान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में भाजपा के रोशनलाल बिजारणियां बने नगरपालिका उपाध्यक्ष:कांग्रेस की प्रेमलता को 14 वोट से हराया, 35 में से 34 पार्षदों ने किया मतदान

श्रीमाधोपुर में भाजपा के रोशनलाल बिजारणियां बने नगरपालिका उपाध्यक्ष:कांग्रेस की प्रेमलता को 14 वोट से हराया, 35 में से 34 पार्षदों ने किया मतदान

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रोशनलाल बिजारनियां ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमलता को 14 वोट से हराकर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। मंगलवार को हुए मतदान में कुल 35 पार्षदों में से 34 ने मतदान किया। वार्ड 1 की निर्दलीय पार्षद सुमन देवी मतदान करने नहीं पहुंचीं।

इससे पहले भाजपा से रोशनलाल बिजारणियां और कांग्रेस से वार्ड 3 की निर्दलीय पार्षद प्रेमलता शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। दोपहर 2:30 से मतदान शुरू हुआ। शाम 5 बजे के बाद हुई मतगणना में भाजपा के रोशनलाल को 24 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की प्रेमलता को 10 वोट मिले।

इस तरह रोशनलाल ने 14 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। एक दिन पहले हुए अध्यक्ष पद के चुनाव में भी वोटों का यही गणित रहा था और भाजपा की शांति देवी सैनी ने 14 मतों से जीत हासिल की थी।

जीत के बाद ढोल-आतिशबाजी के साथ जश्न:

परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों में उत्साह छा गया। भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा, जिला उपाध्यक्ष बनवारीलाल यादव समेत नवनिर्वाचित पार्षदों ने उपाध्यक्ष रोशनलाल और अध्यक्ष शांति देवी सैनी को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। वही समर्थकों ने ढोल बजाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।

विजेता की प्रोफाइल: चौथी बार पार्षद बने है, लगातार दूसरी बार पार्षद बने, वर्तमान में भाजपा शहर मंडल श्रीमाधोपुर कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष है। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के नजदीकी माने जाते है।

Related Articles