[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खंडेला नगरपालिका में कांग्रेस के रामगोपाल उपाध्यक्ष चुने गए:भाजपा प्रत्याशी को 6 वोटों से हराया, 22 वोट मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खंडेला नगरपालिका में कांग्रेस के रामगोपाल उपाध्यक्ष चुने गए:भाजपा प्रत्याशी को 6 वोटों से हराया, 22 वोट मिले

खंडेला नगरपालिका में कांग्रेस के रामगोपाल उपाध्यक्ष चुने गए:भाजपा प्रत्याशी को 6 वोटों से हराया, 22 वोट मिले

खंडेला : खंडेला नगरपालिका में अध्यक्ष पद के बाद अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस ने जीत हासिल की है। मंगलवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के रामगोपाल ने भाजपा प्रत्याशी सुमन कुमावत को 6 वोटों से हराया। इस जीत से नगरपालिका में कांग्रेस का बोर्ड और मजबूत हो गया है।

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में कांग्रेस प्रत्याशी रामगोपाल को 22 वोट मिले। भाजपा की सुमन कुमावत को 16 वोट मिले। दो वोट खारिज हो गए। इस तरह रामगोपाल ने कुल 38 वैध वोटों में से 22 वोट हासिल कर 6 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

रामगोपाल के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि वे वार्ड नंबर 31 से पार्षद पर्ची के जरिए बने थे। नगरपालिका चुनाव में वार्ड 31 में कांग्रेस के रामगोपाल और भाजपा के विष्णुदत्त को 352-352 वोट मिले थे। मुकाबला बराबरी पर पहुंचने के बाद पर्ची से फैसला हुआ था, जिसमें रामगोपाल को विजेता घोषित किया गया था।

पार्षद चुनाव में पर्ची से जीतने वाले रामगोपाल ने अब उपाध्यक्ष पद के चुनाव में सीधे मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को हराया है। इससे उनकी राजनीतिक स्थिति मजबूत हुई है। उनके उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

इससे पहले नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस की आबिदा बानो जीती थीं। वे वार्ड नंबर 25 से पार्षद चुनी गई थीं। अध्यक्ष पद के चुनाव में उन्होंने भाजपा के बनवारी लाल सैनी को हराया था। अब उपाध्यक्ष पद पर भी कांग्रेस के रामगोपाल की जीत के बाद नगरपालिका की कमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कांग्रेस के पास आ गई है।

Related Articles