जल झूलनी एकादशी पर कान्हा को नगर भ्रमण कराया:श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार ने झूला झुलाकर की आरती, प्रसाद बांटा
जल झूलनी एकादशी पर कान्हा को नगर भ्रमण कराया:श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार ने झूला झुलाकर की आरती, प्रसाद बांटा
चिड़ावा : चिड़ावा में जल झूलनी एकादशी के मौके पर मंगलवार को श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार ने एक धार्मिक कार्यक्रम किया। इस दौरान भगवान कान्हा को सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। प्रभात फेरी के सदस्य सुरेश मालानी और टीना शर्मा ने बताया कि नगर भ्रमण के बाद कान्हा को वापस मंदिर परिसर लाया गया। यहां भक्तों ने भगवान को झूला झुलाया और विधि-विधान से आरती की। मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।

आरती और पूजा के बाद भगवान को भोग लगाया गया। इसके बाद मौजूद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। प्रसाद वितरण के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, मूलचंद नरहरिया, रामनिवास वर्मा, रोहिताश महारानियां, संजय शर्मा, रामचंद्र शर्मा, अमित सूरजगढ़िया, प्रवीण वर्मा, नवीस चौधरी, बृजेश वर्मा, मनोहरलाल, रतन वर्मा, अशोक सूरजगढ़िया, अशोक अग्रवाल, सुशील शर्मा, शशिकांत शर्मा, पुनीत शर्मा, विकास खंडेलवाल, विजय बागड़ी, दयानंद शाह, रितु सूरजगढ़िया, फूलमती, सुमन मिश्रा, मीरा वर्मा, बबीता सूरजगढ़िया, सुभिता, ललिता और मधुबाला जांगिड़ शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2394966


