नीमकाथाना में कल होगी पुलिस जनसुनवाई:एसपी प्रवीण नायक नूनावत लोगों से मिलेंगे, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
नीमकाथाना में कल होगी पुलिस जनसुनवाई:एसपी प्रवीण नायक नूनावत लोगों से मिलेंगे, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान
नीमकाथाना : नीमकाथाना में आम लोगों की शिकायतें सुनने और उनके समाधान के लिए पुलिस विभाग जनसुनवाई करेगा। यह जनसुनवाई 23 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नीमकाथाना में होगी। इसमें पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत खुद मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
सितंबर महीने में अलग-अलग थानों में हो रही जनसुनवाई
राजस्थान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सितंबर महीने में अलग-अलग पुलिस थानों से जुड़े लोगों की जनसुनवाई की जा रही है। इसका मकसद शिकायतों का बेहतर और जल्द समाधान करना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को नीमकाथाना सर्किल के सभी पुलिस थानों से संबंधित शिकायतकर्ताओं की जनसुनवाई की जाएगी।
पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी शिकायतें बताएं। इस कार्यक्रम के तहत आने वाले दिनों में अन्य पुलिस थाना क्षेत्रों में भी जनसुनवाई तय की गई है। इनमें 26 सितंबर को दादिया थाना, 28 सितंबर को खाटूश्यामजी वृत्त के सभी पुलिस थाने और 30 सितंबर को धोद वृत्त के सभी थाने शामिल होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2393907


