[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवगांव नुआ के पुलिसकर्मियों ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान:ठाकुर जी महाराज के नाम पर हुई भजन संध्या, फूलचंद मूंदड़ा ने दी प्रस्तुति

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

देवगांव नुआ के पुलिसकर्मियों ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान:ठाकुर जी महाराज के नाम पर हुई भजन संध्या, फूलचंद मूंदड़ा ने दी प्रस्तुति

देवगांव नुआ के पुलिसकर्मियों ने किया प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान:ठाकुर जी महाराज के नाम पर हुई भजन संध्या, फूलचंद मूंदड़ा ने दी प्रस्तुति

नवलगढ़ : राजस्थान पुलिस में कार्यरत देवगांव नुआ के निवासियों ने आपसी सहयोग से प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। इसके साथ ही ठाकुर जी महाराज और चरण दास जी महाराज के नाम पर एक भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। इसमें फूलचंद मूंदड़ा एंड पार्टी ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।

राजस्थान पुलिस कर्मियों ने आपसी सहयोग से सभी समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।
राजस्थान पुलिस कर्मियों ने आपसी सहयोग से सभी समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।

रणवीर सिंह और विक्रम सिंह ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान पुलिस कर्मियों ने आपसी सहयोग से सभी समाज के छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। भजन संध्या में फूलचंद मूंदड़ा एंड पार्टी ने आकर्षक और सुरीले भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इस प्रतिभा सम्मान समारोह और भजन संध्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Related Articles