[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का किया आह्वान, आगामी चुनावों को लेकर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का किया आह्वान, आगामी चुनावों को लेकर की चर्चा

खेतड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक:मोदी सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का किया आह्वान, आगामी चुनावों को लेकर की चर्चा

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के सामुदायिक भवन में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों ने संघ के प्रेरणादाता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल के कार्यकाल में आमजन को महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में अंतिम पंक्ति में बैठे गरीब व्यक्ति का सपना साकार हो रहा है तथा हर योजनाओं का लाभ पूर्ण रूप से मिल पा रहा है। दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलन करने वाली पहलवानों के बारे में संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि कानून अपने तरीके से काम कर रहा है तथा उनको न्याय जरूर मिलेगा ऐसे में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में बनी भाजपा की सरकार गरीबों के लिए समर्पित रही है आज पूरे विश्व में भारत अपनी बुलंदियों को छू रहा है, जो देश पहले भारत को आंख दिखाने का हिमाकत करते थे। आज वह भारत के साथ साझेदारी करने में जुटे हुए हैं।

सांसद नरेंद्र खीचड़ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के शासन में गरीब, किसान व बेरोजगार युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसानों का कर्जा माफ करने की घोषणा कर सत्ता में आने वाली सरकार किसानों को भूल जाने से आज किसान बैंकों के चक्कर लगाने को मजबूर हो रहे हैं। वही बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं के सपने चकनाचूर हो रहे हैं। बैठक के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, इंजी धर्मपाल गुर्जर, डॉ सोमदत्त भगत, सत्यनारायण भार्गव, कैलाश स्वामी, पूनम धाबाई, अमरचंद शर्मा, विजेश शाह, गजेंद्र जलंद्रा, सोनू अग्रवाल, निखिल शर्मा, धर्मा पहलवान, रानी सरकार, शशि सैनी, इंद्राज कुमावत, राकेश शर्मा, विश्वनाथ अग्रवाल, हवासिंह, नंदकिशोर, जयप्रकाश सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77