[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

आपदा से निपटने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

झुंझुनूं : बिपरजॉय चक्रवात का गुरुवार को झुंझुनूं जिले में दिखा। दिन में हवा चली और बादल छा गए। मौसम विभाग ने भी जिले में अगले चार दिन के लिए आंधी चलने व बरसात होने का येलो अलर्ट जारी कर रखा है वहीं जिला प्रशासन व डिस्कॉम ने संबंधित अधिकारियों को चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए हैं। मौसम में हुए बदलाव के कारण गुरुवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री घटकर दस दिन बाद 37.7 डिग्री पर आ गया।

मौसम विभाग ने जिले के लिए 19 जून तक का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

बिपरजॉय चक्रवात के प्रभाव से निपटने के लिए गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। एडीएम जेपी गौड़ ने अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने व जिला स्तर पर बनाए गए आपदा प्रबंधक कक्ष को एक्टिव मोड पर रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिकारियों को दो दिन तक जिले में रहने, जल भराव वाले क्षेत्रों की विशेष निगरानी व आपदा की स्थित में आमजन को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करने की बात कही। उन्होंने बताया कि चक्रवात आपदा की स्थिति में आमजन आपदा कक्ष के दूरभाष 01592-232237 पर सूचना दे। डिस्कॉम ने जारी किया अलर्ट चिक्रवात बिपरजॉय के कारण विद्युत आपूर्ति के लिए डिस्कॉम ने आई अलर्ट घोषित किया है। इसके साथ ही अस्पताल जैसी महत्वपूर्ण जगह पर बिजली आपूर्ति चालू रखने के लिए इंजीनियर्स को विशेष निर्देश दिए है। चक्रवात के दौरान डिस्कॉम के अधिकारी व कर्मचारी अपना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक एनएस निर्वाण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल व अन्य आवश्यक जगहों पर बिना रूकावट के बिजली आपूर्ति के लिए अगर आवश्यक कार्रवाई की जाए। यहां डिस्कॉम का टेक्निकल स्टाफ भी नियुक्त किया जाए। सभी कार्मिकों को अलर्ट मोड पर रखा है वहीं टेक्निकल टीम के साथ आवश्यक मटेरियल का प्रबंध करने को कहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77