[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में भाजपा का बहुमत, 25 में से 13 वार्डों पर कब्जा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में भाजपा का बहुमत, 25 में से 13 वार्डों पर कब्जा

कांग्रेस को 12 सीटें; प्रियंका और ललिता निर्विरोध चुनी गईं, वार्ड 18 में 7 मतों से करीबी जीत और वार्ड 25 में अब्दुल करीम की 287 मतों से सबसे बड़ी जीत

बिसाऊ : नगर पालिका चुनाव के 25 वार्डों के परिणाम में भाजपा ने 13 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस को 12 सीटों पर जीत मिली। किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी को सफलता नहीं मिली। बहुमत के लिए जरूरी 13 सीटों का आंकड़ा भाजपा ने पूरा कर लिया है, जिससे नगर पालिका में बोर्ड गठन की स्थिति साफ हो गई है।

भाजपा की प्रियंका को वार्ड 12 और ललिता को वार्ड 13 से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। दोनों वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों के सामने कोई मुकाबला नहीं रहा। चुनाव में भाजपा ने वार्ड 2, 3, 4, 8, 11, 12, 13, 15, 17, 18, 19, 20 और 23 में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने वार्ड 1, 5, 6, 7, 9, 10, 14, 16, 21, 22, 24 और 25 में कब्जा जमाया।

सबसे बड़ी जीत वार्ड 25 में कांग्रेस के अब्दुल करीम ने दर्ज की। उन्होंने 364 मत प्राप्त कर निर्दलीय शाबीर को 287 मतों के भारी अंतर से हराया। वार्ड 22 में कांग्रेस की सपना को चुनाव में सर्वाधिक 461 मत मिले। उन्होंने भाजपा की सलोचना को 224 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया। वार्ड 9 में कांग्रेस के महावीर प्रसाद ने भी 197 मतों के अंतर से शानदार जीत दर्ज की।

सबसे करीबी मुकाबला वार्ड 18 में रहा, जहां भाजपा के जीतेन्द्र शर्मा ने निर्दलीय आनंद सिंह को महज 7 मतों से हराया। जीतेन्द्र शर्मा को 147 और आनंद सिंह को 140 मत मिले। वार्ड 19 में भाजपा के विकास कुमार जोशी ने कांग्रेस की नेहा देवी को 18 मतों से, जबकि वार्ड 6 में कांग्रेस के मोहम्मद सलीम ने भाजपा के हारून खत्री को 24 मतों से हराया।

भाजपा का बोर्ड बनना तय

25 सदस्यीय नगर पालिका में बहुमत के लिए 13 पार्षदों की जरूरत है। भाजपा ने 13 सीटें जीतकर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर रही। ऐसे में बिसाऊ नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है।

Related Articles