मलसीसर में 77.74 प्रतिशत मतदान:89 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगी मतगणना
मलसीसर में 77.74 प्रतिशत मतदान:89 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद, 14 सितंबर को होगी मतगणना
मलसीसर : मलसीसर में शहरी सरकार के चुनाव के लिए दूसरे चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आया। सभी बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। खास तौर पर कई जगह महिलाओं की भीड़ ज्यादा दिखी। मतदान के लिए शहर में कुल 9 बूथ बनाए गए। यहां 20 वार्डों में कुल 89 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 16 भाजपा, 20 कांग्रेस, एक आरएलपी, एक बीएसपी, एक सीपीआईएम और 50 अन्य पार्टियों व निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2367617


