[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टोडपुरा में जंगली जानवर ने 3 बकरियों को मारा:एक बकरी घायल, वन विभाग और राजस्व टीम ने किया मुआयना; पीड़ित परिवार ने मांगा मुआवजा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

टोडपुरा में जंगली जानवर ने 3 बकरियों को मारा:एक बकरी घायल, वन विभाग और राजस्व टीम ने किया मुआयना; पीड़ित परिवार ने मांगा मुआवजा

टोडपुरा में जंगली जानवर ने 3 बकरियों को मारा:एक बकरी घायल, वन विभाग और राजस्व टीम ने किया मुआयना; पीड़ित परिवार ने मांगा मुआवजा

चिराना : चिराना के टोडपुरा गांव में एक जंगली जानवर ने बकरियों पर हमला कर दिया। इस हमले में बाड़े में बंधी चार में से तीन बकरियों की मौत हो गई, जबकि एक बकरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है।

यह घटना गुरुवार सुबह टोडपुरा में नवोडी कोठी के पास रैला क्षेत्र में महेंद्र सिंह के बाड़े में हुई। अज्ञात जंगली जानवर ने बाड़े में बंधी बकरियों पर हमला किया। जानवर दो बकरियों को घसीटकर पास के बाजरे के खेत में ले गया और उन्हें मार डाला। एक बकरी को बाड़े के अंदर ही मार दिया गया, जबकि चौथी बकरी घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही टोडपुरा पटवारी प्रियंका चांवरिया, वनाधिकारी इंद्रजीत सिंह शेखावत और वनपाल विकास मूंड मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पटवारी और पशु चिकित्सा विभाग के मायाराम मीणा (एलएसआई) ने मृत और घायल बकरियों की जांच कर नुकसान की रिपोर्ट बनाई।

इस अचानक हुए नुकसान से पीड़ित पशुपालक परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Related Articles