[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

95 वर्षीय वृद्धा से लेकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं तक – चूरू में लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग ने दिखाया भरपूर उत्साह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

95 वर्षीय वृद्धा से लेकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं तक – चूरू में लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग ने दिखाया भरपूर उत्साह

नगरीय निकाय चुनाव 2026 के प्रथम चरण में चूरू, सुजानगढ़, राजगढ़, रतननगर एवं छापर में मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के प्रथम चरण में बुधवार को नगरपरिषद चूरू, सुजानगढ़ तथा नगरपालिका राजगढ़, रतननगर एवं छापर में प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अपील पर जिलेवासियों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वृद्ध, दिव्यांग, नवमतदाता एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

मतदान के पर्व के लिए प्रेरणादायी चेहरा रहीं राजगढ़ के वार्ड संख्या 29 की 95 वर्षीय गीता देवी। चलने-फिरने में असमर्थ होने के बावजूद वे परिजनों की सहायता से मतदान केंद्र पहुंचीं और अपना वोट डाला। उनके इस जज्बे ने मतदाताओं के मन में लोकतंत्र के प्रति सम्मान और गहरा कर दिया।

इसी प्रकार राजगढ़ के वार्ड संख्या 31 की राजबाला का हाल ही में ऑपरेशन हुआ था, किंतु उन्होंने मतदान के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति दिखाई एवं मतदान केंद्र नेहरू बाल मंदिर स्कूल में परिजनों एवं उपस्थित स्टाफ की मदद से हिम्मत जुटाकर मतदान किया और संदेश दिया कि सभी लोकतांत्रिक कर्तव्य का सम्मान करें एवं उत्साहपूर्वक मतदान करें।

चूरू के वार्ड संख्या 20 स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल मतदान केंद्र पर 51 वर्षीय दिव्यांग मोहम्मद छोटू असलम स्काउट स्वयंसेवक विनोद की सहायता से मतदान करने पहुंचे। मतदान के पश्चात उन्होंने कहा कि शारीरिक अक्षमता कभी भी कर्तव्य की राह में बाधा नहीं बन सकती — मतदान करना हर नागरिक का अधिकार भी है और फर्ज भी।

नवमतदाताओं में भी मतदान के प्रति उल्लेखनीय उत्साह देखा गया। चूरू के वार्ड संख्या 54 की दिव्या चनानी तथा राजगढ़ के वार्ड संख्या 18 की अंशिका एवं नूतन ने पहली बार मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। लुहारीवाला धर्मशाला मतदान केंद्र पर मतदान के पश्चात अंशिका एवं नूतन ने कहा कि पहली बार वोट डालने का यह अनुभव एक जिम्मेदार नागरिक होने का बोध कराता है और प्रत्येक नागरिक को मतदान में अवश्य भाग लेना चाहिए।

सुजानगढ़ के वार्ड संख्या 10 में महिला मतदाताओं ने सामूहिक रूप से मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करके महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

Related Articles