[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में शहरी सरकार के लिए मतदान कल:17034 मतदाता डालेंगे वोट, सवेरे 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग; 188 प्रत्याशी मैदान में

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में शहरी सरकार के लिए मतदान कल:17034 मतदाता डालेंगे वोट, सवेरे 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग; 188 प्रत्याशी मैदान में

खेतड़ी में शहरी सरकार के लिए मतदान कल:17034 मतदाता डालेंगे वोट, सवेरे 7 बजे से शुरू होगी वोटिंग; 188 प्रत्याशी मैदान में

खेतड़ी : शहरी सरकार के चुनाव के पहले चरण में कल खेतड़ी में वोट डाले जाएंगे। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर में कुल 25 वार्ड हैं, जिनके लिए 18 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव मैदान में कुल 188 प्रत्याशी हैं। इनमें 24 प्रत्याशी बीजेपी से हैं, 20 कांग्रेस से और बाकी 144 निर्दलीय या अन्य दलों से हैं।

कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस के समीकरण बिगाड़ते नजर आ रहे हैं। कल शाम को चुनाव प्रचार थम गया था। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं और आखिरी समय तक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।

अगर किसी वोटर के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो वह अन्य पहचान पत्र ले जा सकता है। इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा मान्य किए गए पहचान पत्र ही स्वीकार्य होंगे। खेतड़ी में कुल 17034 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8967 पुरुष मतदाता और 8067 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर के मतदाताओं की संख्या शून्य है।

Related Articles