मेहाड़ा के गोगाजी मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम:कुश्ती दंगल में जुटे दर्शक, वाहनों की पार्किॆग को मेला स्थल से रखा दूर
मेहाड़ा के गोगाजी मेले में पहलवानों ने दिखाया दमखम:कुश्ती दंगल में जुटे दर्शक, वाहनों की पार्किॆग को मेला स्थल से रखा दूर
खेतड़ी : खेतड़ी के मेहाड़ा के गोगाजी धाम में रविवार को गोगाजी मेले का दूसरा दिन था। इस तीन दिवसीय मेले में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया, जिसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। मंदिर के भगत कुलदीप पुजारी की देखरेख में अखंड ज्योत जलाई गई। मेले के दूसरे दिन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने नारियल और प्रसाद चढ़ाकर बाबा गोगाजी के दर्शन किए और मन्नतें मांगी।महिलाएं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मेले में कई दुकानें, झूले और मिट्टी के बर्तनों की दुकानें लगी थीं।
पुलिस ने वाहनों की पार्किंग को रखा दूर
मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने वाहनों की पार्किंग मेले से दूर रखी, जिससे आने-जाने वालों को कोई परेशानी नहीं हुई। पुलिस आम लोगों की सुरक्षा के लिए मेले की सीसीटीवी से निगरानी भी कर रही थी।
आरएसी के जवान तैनात
तीन दिवसीय मेले में भीड़ की अधिकता को देखते हुए थानाधिकारी रामनारायण चोयल के नेतृत्व में पुलिस बल और आरएसी के जवान तैनात किए गए थे। इस दौरान मेहाड़ा जाटूवास के नवयुवक मंडल ने भी सुरक्षा में सहयोग किया।
ये रहे मौजूद
मेले में मेहाड़ा जाटूवास, मेहाड़ा गुर्जरवास, गोरीर, दूधवा, शिमला, बसई, रामपुरा, त्यौन्दा, खेतड़ी सहित पास के हरियाणा से सैकड़ों श्रद्धालु गोगाजी महाराज के दर्शन करने पहुंचे और अमन-चैन की कामना की। इस मौके पर रामवतार गुर्जर, प्रेमाराम, रामस्वरूप, होशियार सिंह, दयाराम, डॉ सुरेंद्र गुर्जर, विजय कुमार, बबलू अवाना, समुद्र सिंह, दयाराम गुर्जर, छोटे लाल पहलवान, महेंद्र सिंह, कन्हैयालाल, धर्मा पहलवान, सहीराम, दीपचंद, वीर सिंह, पवन सिंह, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश, ईश्वर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358646


