[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घांघू में गोगा नवमी पर कबड्डी प्रतियोगिता, पिलानी खुर्द विजेता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घांघू में गोगा नवमी पर कबड्डी प्रतियोगिता, पिलानी खुर्द विजेता

घांघू में गोगा नवमी पर कबड्डी प्रतियोगिता, पिलानी खुर्द विजेता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : घांघू की मुख्य गोगामेड़ी में गोगा नवमी के अवसर पर जाहरवीर गोगाजी कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मुकाबले में पिलानी खुर्द ने ढीलसर को हराकर जीत दर्ज की। समारोह में समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी की अध्यक्षता में बन्ने खान, महावीर नेहरा, देवकरण बेरवाल व पवनदेव महाराज ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने कहा कि पारंपरिक खेल आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की दर्जनों टीमें भाग ले रही हैं। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 21 हजार रुपये तथा उपविजेता को ट्रॉफी के साथ 11 हजार रुपये दिए जाएंगे। आयोजन समिति के केसरदेव गुरी ने आभार जताया और संचालन बीरबल नोखवाल ने किया।

Related Articles