चिड़ावा में जन्माष्टमी पर मंदिरों और गोशालाओं में कार्यक्रम:श्याम मंदिर, कृष्ण गोशाला में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, रात 12 बजे महा आरती हुई
चिड़ावा में जन्माष्टमी पर मंदिरों और गोशालाओं में कार्यक्रम:श्याम मंदिर, कृष्ण गोशाला में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, रात 12 बजे महा आरती हुई
चिड़ावा : चिड़ावा में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। रात ठीक 12 बजे मंदिरों में ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…’ और ‘बधाई हो बधाई कान्हा जी…’ जैसे जयकारे गूंज उठे। शहर के कल्याण राय मंदिर और भेड़ा वाले गोविंदनदेव मंदिर में भजन गायकों ने भगवान के भजन गाए।
पुरानी बस्ती के श्री श्याम मंदिर में देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। रात 12 बजे तक मंदिर परिसर पूरी तरह भरा हुआ था। श्याम हरि कीर्तन मंडल ने श्याम मंदिर के पुजारी राजू जी की मौजूदगी में महा आरती की। इसके बाद भगवान को प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को बांटा गया।
परमहंस पंडित गणेश नारायण मार्ग पर स्थित गणेश नारायण नंदी गौशाला में विक्की हर्षवाल एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु नाचने लगे। इस दौरान गौसेवकों और अन्य श्रद्धालुओं में मटकी फोड़ने की होड़ दिखी।
श्री कृष्ण गौशाला में बबलू गोयल एंड पार्टी ने भी भजन गाए। स्टेशन रोड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी बस्ती के देवी मंदिर के पास स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर, विवेकानंद चौक स्थित सत्यनारायण मंदिर, केवलदास रघुनाथ मंदिर और बिहारी जी मंदिर में भी भजन कीर्तन हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358412

