बबाई में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व:मंदिरों में रातभर जागरण, भजन और दही हांडी प्रतियोगिताओं ने बांधा समां
बबाई में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व:मंदिरों में रातभर जागरण, भजन और दही हांडी प्रतियोगिताओं ने बांधा समां
बबाई : बबाई कस्बे में शुक्रवार शाम को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कस्बे के सभी मंदिरों और कई अन्य जगहों पर यह आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी जगहों को बहुत सुंदर तरीके से सजाया गया। भगवान कृष्ण का भव्य श्रृंगार भी किया गया, जिससे मंदिर और आयोजन स्थल आकर्षक लग रहे थे।
कस्बे में कई जगहों पर रात भर जागरण का भी आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर भगवान कृष्ण को प्रसन्न किया। इसके साथ ही, कस्बे में कई जगह दही हांडी और अलग-अलग तरह की प्रतियोगिताएं भी रखी गईं। लोगों ने इनमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रात 12 बजे सभी जगहों पर भगवान श्री कृष्ण की आरती की गई। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई और केक काटकर भगवान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2358414

