बीदासर में वार्ड 15 से भाजपा की सुमन प्रजापत निर्विरोध:कांग्रेस के सीताराम प्रजापत ने वापस लिया नामांकन, वार्ड 21 से संगीता भी मैदान से हटी
बीदासर में वार्ड 15 से भाजपा की सुमन प्रजापत निर्विरोध:कांग्रेस के सीताराम प्रजापत ने वापस लिया नामांकन, वार्ड 21 से संगीता भी मैदान से हटी
बीदासर : चूरू जिले की बीदासर नगर पालिका में वार्ड 15 से कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम प्रजापत ने नामांकन वापस ले लिया है। इससे अब यहां भाजपा प्रत्याशी सुमन प्रजापत का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। कांग्रेस के सीताराम प्रजापत ने अपना नामांकन पत्र गुरुवार को वापस लिया। सुमन प्रजापत के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद बीदासर में चुनावी हलचल तेज हो गयी।
इसके अलावा बीदासर के वार्ड 21 से कांग्रेस की संगीता कंवर ने भी गुरुवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब वार्ड 21 में भाजपा के मन्नालाल नाई और भाजपा से बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे गिरधारीसिंह राजपुरोहित मैदान में हैं।
अब 35 वार्डों में 112 उम्मीदवार चुनाव मैदान में
बीदासर में 35 वार्डों के लिए कुल 197 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से 55 नामांकन खारिज हो गए थे। बुधवार को 6 उम्मीदवारों और गुरुवार को 15 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए। नामांकन वापसी के बाद अब बीदासर के 35 वार्डों में कुल 112 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बचे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2352752

