‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
फिट इंडिया अभियान के तहत बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकस्सी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं
सीकर : फिट इंडिया अभियान के तहत राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय, सीकर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय तथा खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ विषय पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताएं प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनीता पांडेय के नेतृत्व में हुईं।
महाविद्यालय में बैडमिंटन, शतरंज, रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर और कैरम प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य ने बताया कि खेल गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
बैडमिंटन छात्र वर्ग में वोमेश सोनी और छात्रा वर्ग में रौनक सैनी प्रथम रहे। शतरंज में छात्र वर्ग में ऋषभ सोनी और छात्रा वर्ग में दीक्षा गढ़वाल ने बाजी मारी। रस्साकस्सी में टीम जसराज विजेता रही। म्यूजिकल चेयर में कृतिका कुमावत प्रथम रहीं। कैरम युगल छात्रा वर्ग में कृतिका कुमावत व रौनक सैनी तथा छात्र वर्ग में गौरव कुमावत व इरफान विजेता रहे।
प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनीता पांडेय ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए खेल गतिविधियों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348334

