NEET छात्र के परिवार से मिले कॉकरोज पार्टी प्रवक्ता:आशुतोष रांका ने न्याय का भरोसा दिलाया; परिवार ने अस्थि विसर्जन नहीं की
NEET छात्र के परिवार से मिले कॉकरोज पार्टी प्रवक्ता:आशुतोष रांका ने न्याय का भरोसा दिलाया; परिवार ने अस्थि विसर्जन नहीं की
: कॉकरोज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका मंगलवार को गुढ़ाबावनी पंचायत के बाड्या नला गांव में नीट छात्र प्रदीप माहिच के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। रांका ने परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

परिजनों ने बताया कि प्रदीप माहिच नीट का छात्र था। नीट परीक्षा रद्द होने के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने यह भी बताया कि न्याय की मांग को लेकर अभी तक प्रदीप की अस्थियां विसर्जित नहीं की गई हैं। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक अस्थि विसर्जन नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि कॉकरोज पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर मामले को लेकर अपनी मांगें उठाई थीं। प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए थे।
रांका ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पार्टी की ओर से उठाई गई दोनों प्रमुख मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रयास जारी हैं। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि आगामी तीन महीनों में दोनों मांगों को पूरा करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

इस दौरान कॉकरोज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपके ने वीडियो कॉल के माध्यम से प्रदीप माहिच के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पार्टी हर समय उनके साथ रहेगी और न्याय की लड़ाई में पूरा सहयोग करेगी। परिजनों ने पार्टी पदाधिकारियों से मामले में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की। इस मौके पर रवींद्र सिंह पोंख, सुरेश मीणा किशोरपुरा, गिरिराज जोड़ली सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348316

