खेतड़ी में शैक्षिक महासंघ की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, शिक्षक हितों पर हुई चर्चा
खेतड़ी में शैक्षिक महासंघ की बैठक:नई कार्यकारिणी का गठन, शिक्षक हितों पर हुई चर्चा
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के चांदमारी स्थित संस्कृत स्कूल परिसर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा की खंड साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खंड कार्यकारिणी का गठन किया गया और नए पदाधिकारियों का मनोनयन हुआ।
खंड पालक ललित कुमार शर्मा ने खंड कार्यकारिणी के मनोनीत पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें अजय कुमार को खंड अध्यक्ष, राजेंद्र सिंह सिराधना को खंड मंत्री, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष, विजेश कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोमल सोनी को महिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन
इसके बाद खंड कार्यकारिणी के शेष सदस्यों का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया। इनमें मनोज गुर्जर (उपाध्यक्ष), पूनम शर्मा (महिला मंत्री), सुरेश मुक्कड (अध्यापक सदस्य), रोहिताश्व कुमावत (वरिष्ठ अध्यापक सदस्य), लालू प्रसाद छावड़ी (प्राध्यापक सदस्य), प्रदीप कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य प्रतिनिधि), देवदत्त जांगिड़ (संस्कृत शिक्षक सदस्य), शशिकला चौधरी (महिला शिक्षक प्रतिनिधि), रमेश सैनी (सेवानिवृत शिक्षक सदस्य), महावीर प्रजापत (प्रबोधक सदस्य), धर्मवीर (शारीरिक शिक्षक सदस्य) और महावीर (पंचायत शिक्षक सदस्य) शामिल हैं।
इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैठक में जिला कार्यकारिणी के वरिष्ठ अध्यापक सदस्य शिव कुमार शर्मा ने संगठन की आगामी कार्य योजना, शिक्षक हितों के संरक्षण और संगठन को अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने पर प्रकाश डाला।
शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की
नव मनोनीत अध्यक्ष अजय कुमार ने शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की और शिक्षक समाज के हित में कार्य करने का संकल्प दिलवाया। बैठक का संचालन राजेंद्र सिंह ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348292


