हाईकोर्ट की लक्षित प्रकरण निस्तारण योजना का विरोध:राजगढ़ में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार, आदेश निरस्त करने की मांग
हाईकोर्ट की लक्षित प्रकरण निस्तारण योजना का विरोध:राजगढ़ में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का किया बहिष्कार, आदेश निरस्त करने की मांग
सादुलपुर : राजगढ़ में राजस्थान हाईकोर्ट की लक्षित प्रकरण निस्तारण योजना का विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को सादुलपुर-राजगढ़ अभिभाषक संघ के बुलावे पर वकीलों ने सभी स्थानीय अदालतों में काम बंद रखा। इस वजह से अदालती कामकाज पर असर पड़ा।
वकीलों ने बंद रखा काम
अभिभाषक संघ के युवा वकील अजीत पचार और योगेश सिहाग ने बताया कि हाईकोर्ट ने निचली अदालतों के लिए यह योजना शुरू की है। इसके विरोध में पूरे राजस्थान के वकीलों ने अनिश्चितकालीन काम बंद करने का फैसला किया है। राजगढ़ में भी वकीलों ने इसी के तहत काम बंद रखा।
वकीलों का कहना है कि यह योजना न्याय की गुणवत्ता से ज्यादा मामलों को जल्दी निपटाने पर जोर देती है। उन्हें डर है कि लक्षित मामलों के नाम पर पूरी जांच और लंबी बहस जैसे न्यायिक प्रक्रिया के जरूरी हिस्से छोटे किए जा सकते हैं।
आदेश को रद्द करने की मांग
वकीलों के मुताबिक, इस आदेश से उन्हें और निचली अदालतों को कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। वकीलों ने मांग की है कि इस आदेश को रद्द किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि यह योजना सिर्फ निचली अदालतों पर लागू की गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2348266


