[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गिरफ्तारी वारंट मामले में युवक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट में कोर्ट में किया पेश, जेल भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गिरफ्तारी वारंट मामले में युवक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट में कोर्ट में किया पेश, जेल भेजा

गिरफ्तारी वारंट मामले में युवक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट में कोर्ट में किया पेश, जेल भेजा

चूरू : चूरू में सदर पुलिस ने गिरफ्तारी वारंट के मामले में कार्रवाई करते हुए लादड़िया निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि लादड़िया निवासी राहुल कुमार नायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को एडीजे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया।

उन्होंने बताया कि राहुल कुमार नायक के खिलाफ साल 2021 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई के दौरान वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था। इसके बाद एडीजे कोर्ट ने 12 अगस्त को उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट का पालन करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को लादड़िया गांव से पकड़ा और कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Related Articles