[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-पानीपत : 14 जून को खाप पंचायतों का हरियाणा बंद:बृजभूषण की गिरफ्तारी मांगी; रोड-रेल, फल-सब्जी सप्लाई बंद करेंगे; पुलिस ने यौन शोषण के सबूत मांगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलराज्यहरियाणा

हरियाणा-पानीपत : 14 जून को खाप पंचायतों का हरियाणा बंद:बृजभूषण की गिरफ्तारी मांगी; रोड-रेल, फल-सब्जी सप्लाई बंद करेंगे; पुलिस ने यौन शोषण के सबूत मांगे

14 जून को खाप पंचायतों का हरियाणा बंद:बृजभूषण की गिरफ्तारी मांगी; रोड-रेल, फल-सब्जी सप्लाई बंद करेंगे; पुलिस ने यौन शोषण के सबूत मांगे

हरियाणा-पानीपत : दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर आरोप लगाने वाली 2 महिला पहलवानों से यौन शोषण के फोटो और ऑडियो-वीडियो सबूत मांगे हैं। दिल्ली पुलिस को इस केस में 15 जून तक कोर्ट में चार्जशीट पेश करनी है।

वहीं रविवार को खाप प्रतिनिधियों की जनता संसद ने 14 जून को हरियाणा बंद का ऐलान कर दिया है। इस दौरान हरियाणा में रोड व ट्रेनों के अलावा दिल्ली को दूध-सब्जी की सप्लाई भी बंद कर दी जाएगी। उन्होंने बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने पहलवानों से मांगे ये सबूत…
1. यौन शोषण की घटनाओं की तारीख और समय, WFI कार्यालय में उनकी यात्राओं की अवधि।
2. पहलवानों के रूममेट्स की पहचान और संभावित गवाह, खासकर अगर वे उस समय विदेश में थे।
3. उस होटल की जानकारी, एक पहलवान बृजभूषण के कार्यालय के दौरान रुकी थी।
4. एक पहलवान और उसके रिश्तेदार से धमकी भरे फोन कॉल के बारे में जानकारी मांगी। कोई भी वीडियो, फोटोग्राफ, कॉल रिकॉर्डिंग या वॉट्सऐप चैट देने को कहा गया है।

(बृजभूषण पर 2 FIR दर्ज हैं। एक केस बालिग महिला पहलवानों की शिकायत पर है। जिसमें बृजभूषण पर छेड़छाड़ से लेकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश के आरोप हैं। दूसरा केस नाबालिग पहलवान की शिकायत पर है। जो पहले POCSO एक्ट के तहत दर्ज हुआ था। अब नाबालिग पहलवान व उसके पिता ने यौन शोषण के बयान वापस लेकर सिर्फ भेदभाव की बात कही है।)

खाप पंचायतों की जनता संसद में 25 प्रस्ताव पास

जनता संसद में लिए फैसले पर सहमति जताते खाप प्रतिनिधि।
जनता संसद में लिए फैसले पर सहमति जताते खाप प्रतिनिधि।

दलाल खाप और भारत भूमि बचाओ संघर्ष कमेटी ने 25 मांगों का प्रस्ताव पास किया है। कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर मांडोठी टोल प्लाजा पर हुई जनता संसद में हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के खाप चौधरी पहुंचे।

दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह दलाल की अगुआई वाली इस जनता संसद में पालम 360 के प्रधान सुरेंद्र सिंह सोलंकी, राजस्थान से दिलीप सिंह छिपी, पंजाब से बलबीर सिंह और गुजरात से नारायण भाई चौधरी शामिल हुए। उनकी मांगों में सूरजमुखी पर MSP, जमीन एक्वायर करने पर मार्केट रेट से 4 गुना मुआवजा, किसानों की कर्जमाफी जैसे मुद्दे भी शामिल हैं।

नाबालिग पहलवान पर दबाव डालकर बयान बदलवाए
रोहतक में महिला पहलवानों को लेकर खाप प्रधानों और किसान नेताओं की पंचायत हुई। जिसमें भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण के खिलाफ चल रहे आंदोलन को लेकर समर्थन देने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि नाबालिग पहलवान ने खुद अपने बयान वापस नहीं लिए, उस पर दबाव डाला गया है।

साक्षी ने कहा- समझौता करने के लिए धमकी मिल रही

बीते कल सोनीपत में आयोजित पंचायत में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पहुंचे थे।
बीते कल सोनीपत में आयोजित पंचायत में बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक पहुंचे थे।

साक्षी मलिक ने भी बताया कि पहलवानों के पास धमकी भरी कॉल्स आ रही हैं। बजरंग को कॉल कर कहा गया है कि वह बिक जाए, टूट जाए। कहा जा रहा है कि समझौता कर लो। नहीं तो पूरा करियर खत्म हो जाएगा। अब हम एशियन गेम्स तभी खेलेंगे, जब ये सारा मुद्दा सुलझेगा।

पहलवान बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने शनिवार को सोनीपत खाप पंचायत में क्लियर कर दिया है कि अगर 15 जून तक बृजभूषण गिरफ्तार नहीं हुए तो 16 या 17 जून को बड़ा फैसला लेकर तमाम संगठनों के साथ फिर से आंदोलन करेंगे। इसके बाद प्रदर्शन भी दोबारा शुरू किया जाएगा।

भाजपा हाईकमान के कहने पर नहीं की थी अयोध्या में महारैली
बृजभूषण शरण सिंह की ओर से इससे पहले अयोध्या में 5 जून को रैली बुलाई गई थी। इस रैली में अयोध्या के संतों को आमंत्रित किया गया था। बृजभूषण अपने आक्रामक अंदाज और हिंदुत्ववादी छवि के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अयोध्या में उन्हें रैली की इजाजत नहीं मिली। उस समय पहलवानों का प्रदर्शन उफान पर था। सूत्रों के मुताबिक भाजपा हाईकमान के कहने पर ये रैली रद्द कर दी गई थी।

बृजभूषण का प्रभाव यूपी की कई सीटों पर
भारतीय जनता पार्टी बृजभूषण के मामले में काफी सावधानी बरत रही है। दरअसल, बृजभूषण का प्रभाव न केवल गोंडा बल्कि बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित पड़ोसी जिलों में भी काफी ज्यादा है। ऐसे में पार्टी उन्हें दरकिनार नहीं करने का जोखिम उठा रही है।

चर्चा है कि कि जब तक सांसद के खिलाफ जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक पार्टी उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं कर सकती है। गोंडा और आसपास के जिलों के स्थानीय विधायक भी छह बार लोकसभा सांसद रह चुके बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22