[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में भाजपा ने 41 वार्डों में उतारे प्रत्याशी:19 में टिकट नहीं; वार्ड 48 और 56 में अंतिम समय तक चला बदलाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में भाजपा ने 41 वार्डों में उतारे प्रत्याशी:19 में टिकट नहीं; वार्ड 48 और 56 में अंतिम समय तक चला बदलाव

झुंझुनूं में भाजपा ने 41 वार्डों में उतारे प्रत्याशी:19 में टिकट नहीं; वार्ड 48 और 56 में अंतिम समय तक चला बदलाव

झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों में भाजपा ने 41 वार्डों में अपने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए हैं, जबकि 19 वार्डों में टिकट नहीं दिया गया है। नामांकन के अंतिम दिन वार्ड 56 की टिकट को लेकर कुछ समय विवाद की स्थिति बनी रही। पार्टी मुख्यालय की सूची में विजय सैनी का नाम होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर नाम बदलने की चर्चा शुरू हो गई।

वार्ड 56 में विजय सैनी को ही मिला सिंबल

इसके बाद झुंझुनूं सह प्रभारी राकेश बीदावत और विधायक एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां विजय सैनी को ही पार्टी का अधिकृत चुनाव चिन्ह (सिंबल) सौंप दिया गया। राकेश बीदावत ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला था, जिसे सुलझा लिया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड 56 से विजय सैनी का ही नाम अधिकृत प्रत्याशी के रूप में था और उन्हें ही सिंबल दिया गया।

वार्ड 48 में कमलचंद की जगह रामकरण सैनी को टिकट

वार्ड 48 में भाजपा ने अंतिम समय पर अपना अधिकृत प्रत्याशी बदल दिया। पहले डॉ. कमलचंद सैनी को टिकट दिया गया था, लेकिन उन्होंने वार्ड 48 से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. कमलचंद सैनी ने पार्टी से वार्ड 49 से टिकट मांगी थी, जबकि उन्हें वार्ड 48 से प्रत्याशी बनाया गया था। इसके चलते उन्होंने वार्ड 48 से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

इसके बाद भाजपा ने वार्ड 48 से रामकरण सैनी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया और अंतिम समय में उनका चुनाव चिन्ह (सिंबल) जारी किया। भाजपा के झुंझुनूं सह प्रभारी राकेश बीदावत ने बताया कि यह बदलाव पार्टी मुख्यालय की अनुमति से किया गया है।

वार्ड 49 से विधायक के दामाद मैदान में

वहीं, वार्ड 49 से भाजपा ने मनु धनकड़ को प्रत्याशी बनाया है। मनु धनकड़ विधायक राजेन्द्र भाम्बू के दामाद हैं। टिकट में हुए इस बदलाव की चर्चा नामांकन के अंतिम दिन पूरे दिन होती रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker