झुंझुनूं में कांग्रेस ने 51 वार्डों में उतारे प्रत्याशी:9 वार्ड खाली, पति-पत्नी को बनाया उम्मीदवार; जानें आपके वार्ड में किसे मिला टिकट
झुंझुनूं में कांग्रेस ने 51 वार्डों में उतारे प्रत्याशी:9 वार्ड खाली, पति-पत्नी को बनाया उम्मीदवार; जानें आपके वार्ड में किसे मिला टिकट
झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद के 60 वार्डों के लिए कांग्रेस ने 51 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जबकि 9 वार्डों में टिकट नहीं दिए गए हैं। इनमें वार्ड 9, 10, 29, 34, 43, 44, 49, 50 और 55 शामिल हैं। कांग्रेस की सूची में एक ही परिवार के पति-पत्नी को अलग-अलग वार्डों से टिकट देना चर्चा का विषय बना है। वहीं पार्टी ने पांच वरिष्ठ पार्षदों के टिकट काटे हैं, जबकि ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली को अंतिम समय में वार्ड 42 से प्रत्याशी बनाया गया है।
पति-पत्नी अलग-अलग वार्डों से मैदान में
कांग्रेस ने अब्दुला अगवान को वार्ड 41 और उनकी पत्नी शबाना को वार्ड 53 से प्रत्याशी बनाया है। दोनों कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। सूची जारी होने के बाद दोनों को अलग-अलग वार्डों से टिकट दिए जाने की चर्चा शुरू हो गई। अब्दुला अपने वार्ड में समर्थन जुटाने में लगे हैं, जबकि शबाना ने भी वार्ड 53 में चुनाव प्रचार की तैयारी शुरू कर दी है। एक ही परिवार के दो सदस्यों के चुनाव मैदान में होने से दोनों वार्डों का मुकाबला रोचक होने की संभावना है।
पांच वरिष्ठ पार्षदों के टिकट काटे
कांग्रेस ने इस बार कई वरिष्ठ नेताओं को टिकट नहीं दिया है। पार्टी ने पूर्व सभापति सहित पांच वरिष्ठ पार्षदों के टिकट काटे हैं। इनमें निवर्तमान वरिष्ठ पार्षद इशाक फूलका, खालिद हुसैन, मकबूल हुसैन और जब्बार फूलका प्रमुख हैं। बताया जा रहा है कि इन नेताओं ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी लाइन से अलग जाकर काम किया था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना और इसी वजह से इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया।
चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था, फिर मिला टिकट
कांग्रेस ने झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली को अंतिम समय में वार्ड 42 से टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा। जिस वार्ड से वे चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, वह आरक्षण की लॉटरी में एससी के लिए आरक्षित हो गया था। इसके बाद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था। हालांकि, प्रत्याशियों की अंतिम सूची तैयार करते समय कांग्रेस ने उन्हें वार्ड 42 से टिकट दे दिया। अंतिम समय में टिकट मिलने के बाद उन्होंने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के इस फैसले की पूरे दिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348182


