किसान चौपाल में दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
9 सितंबर को मतदान के लिए किया प्रेरित, किसानों को दिलाई जागरूक मतदाता बनने की शपथ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लक्ष्मणगढ़ : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत स्वीप अभियान के अंतर्गत सोमवार को फील्ड बस्ती, लक्ष्मणगढ़ में किसान चौपाल एवं खेत-खलिहान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत के निर्देशन में हुआ।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी कमलेश तेतरवाल ने संस्था प्रधानों को विद्यालयों में निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए।
स्वीप समन्वयक सुरेश कुमार भास्कर ने किसानों को मतदान के महत्व की जानकारी देते हुए अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विधाधर शर्मा ने उपस्थित लोगों को जागरूक मतदाता बनने की शपथ दिलाई।
सीडीपीओ हरकिशन ने 9 सितंबर को मतदान दिवस पर अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। विशेष शिक्षक नवीन सामोता ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2348292


