[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटोदा में CHC और बिजली कार्यालय का लोकार्पण:डोटासरा, जूली और हाकम अली ने किया उद्घाटन, 10 गांवों को मिलेगा लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

पाटोदा में CHC और बिजली कार्यालय का लोकार्पण:डोटासरा, जूली और हाकम अली ने किया उद्घाटन, 10 गांवों को मिलेगा लाभ

पाटोदा में CHC और बिजली कार्यालय का लोकार्पण:डोटासरा, जूली और हाकम अली ने किया उद्घाटन, 10 गांवों को मिलेगा लाभ

नेछवा : पाटोदा ग्राम पंचायत में रविवार को नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और विद्युत वितरण निगम के एईएन कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और फतेहपुर विधायक हाकम अली सहित कई अतिथि मौजूद रहे।

10 हजार ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

डोटासरा ने बताया कि इस नए CHC के शुरू होने से पाटोदा सहित आसपास के करीब 10 गांवों के लगभग 10 हजार ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। पहले यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित था, जहां सीमित उपचार सुविधाएं ही उपलब्ध थीं।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पाटोदा क्षेत्र में यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 5 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया गया है। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि इससे लोगों को सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।

डोटासरा ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास बिना राजनीति और बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए। उन्होंने पाटोदा गांव में विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि घोषित राशि में से 25 लाख रुपए स्कूल की चारदीवारी और अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष 25 लाख रुपए गांव में अन्य विकास कार्यों के लिए उपयोग किए जाएंगे।

Related Articles