मुख्य सड़क पर कीचड़ और गंदा पानी, आवागमन मुश्किल
अलसीसर में नालियों की सफाई नहीं होने से सड़क पर जलभराव, राहगीर परेशान
अलसीसर : कस्बे के वार्ड एक की मुख्य सड़क इन दिनों कीचड़ और गंदे पानी से अटी पड़ी है। नालियों की सफाई और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी जमा है। राहगीरों को सड़क किनारे से होकर गुजरना पड़ रहा है। वाहनों के निकलने पर गंदे पानी के छींटे राहगीरों के कपड़ों पर पड़ना आम हो गया है।
यह सड़क राज्य राजमार्ग पर स्थित अन्नपूर्णा रसोई से मुख्य बाजार को जोड़ती है। इसी मार्ग से मोगा, गोविंदपुरा, न्यौला, अलसीसर महल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक आवागमन होता है। अलसीसर महल देखने आने वाले पर्यटक भी इसी रास्ते से गुजरते हैं। ऐसे में सड़क पर गंदगी और जलभराव से कस्बे की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
नालियां जाम, गड्ढों में भरा पानी
वार्डवासियों के अनुसार वार्ड एक और दो की नालियां कई जगह जाम हैं। निकासी नहीं होने से पानी सड़क पर फैल जाता है। सड़क के बीच बने गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। बारिश के दौरान पूरी सड़क जलमग्न होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
कई बार प्रदर्शन, फिर भी समाधान नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है। वार्डवासियों और युवाओं की ओर से कई बार प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं। ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
वार्डवासियों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी की स्थायी व्यवस्था तथा सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2344786
