पिलानी रोड पर 50 मीटर में तीन गड्ढे, एक खुला छोड़ा
जलदाय विभाग की लापरवाही का आरोप, मोहल्लेवासियों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
मंड्रेला : कस्बे के पिलानी रोड पर जलदाय विभाग की कथित लापरवाही लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। संत बलदेवदास आश्रम से पहले करीब 50 मीटर के दायरे में पाइपलाइन दुरुस्त करने के लिए तीन जगह गड्ढे खोद दिए गए। इनमें से एक गड्ढा लंबे समय से खुला पड़ा है, जबकि अन्य दोनों भी हादसे का कारण बन सकते हैं। रात के समय स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दो माह पहले पाइपलाइन दुरुस्त करने के लिए सड़क खोदी गई थी। काम पूरा होने के बाद गड्ढों को व्यवस्थित तरीके से नहीं भरा गया। पाइपलाइन से पानी का रिसाव होने के कारण अब तक हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह चुका है और सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इसी मार्ग पर बड़ा मतदान केंद्र होने से चुनाव के दौरान भी लोगों की आवाजाही रहेगी।
महिलाओं ने किया प्रदर्शन
रविवार को गायत्री शक्ति पीठ की महिलाओं और प्रभावित मोहल्लेवासियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जलदाय विभाग और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए खुले गड्ढों को तत्काल भरवाने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। लोगों ने जिला कलेक्टर से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की।
पूर्व सरपंच राजकुमार सिंघल ने कहा कि पाइपलाइन दुरुस्त करने के बाद सड़क को व्यवस्थित नहीं करना गंभीर लापरवाही है। अधिकारियों से बातचीत में समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2344785
