[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में लिव-इन पार्टनर पर मारपीट का आरोप, महिला ने थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में लिव-इन पार्टनर पर मारपीट का आरोप, महिला ने थाने पहुंचकर मांगी सुरक्षा

चूरू : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर पर मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

महिला के अनुसार वह मूल रूप से ईयारा गांव की रहने वाली है। करीब 13 साल पहले उसकी शादी पड़िहारा में हुई थी। उसने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि परेशान होकर उसने पति का घर छोड़ दिया था। इसके कुछ दिन बाद पति दूसरी महिला को घर ले आया।

महिला ने बताया कि करीब ढाई साल पहले वह चार बच्चों के साथ घांटील गांव निवासी ऑटो चालक के संपर्क में आई और उसके साथ लिव-इन में रहने लगी। वर्तमान में उसके दो बच्चे ननिहाल में हैं, जबकि दो उसके साथ रह रहे हैं।

महिला का आरोप है कि उसका लिव-इन पार्टनर नशे का आदी है और अब उससे संबंध खत्म करना चाहता है। वह आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता है तथा तलाक का दबाव बनाकर परेशान कर रहा है। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles