[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मान्डेला छोटा में श्रवण चौधरी का जोरदार स्वागत, 51 मीटर के साफे से किया अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

मान्डेला छोटा में श्रवण चौधरी का जोरदार स्वागत, 51 मीटर के साफे से किया अभिनंदन

मान्डेला छोटा में श्रवण चौधरी का जोरदार स्वागत, 51 मीटर के साफे से किया अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां

फतेहपुर : मान्डेला छोटा गांव में भाजपा प्रत्याशी श्रवण चौधरी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने 51 मीटर लंबे साफे और फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान श्रवण चौधरी ने कहा कि फतेहपुर से मान्डेला छोटा सड़क मार्ग को पास करवाने का कार्य किया गया है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। उन्होंने भाजपा को मजबूत संगठन बताते हुए कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महावीर भोजदेसर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में श्रवण चौधरी ने तेजाजी का लोकगीत ‘लागो लागो जेठ, यो साढ़ सावण तेजा रे’ गाकर ग्रामीणों का दिल जीत लिया। लोकगीत की प्रस्तुति पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान पूरा माहौल लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker