[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला:सिर पर कांच की बोतल से किया वार, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला:सिर पर कांच की बोतल से किया वार, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला:सिर पर कांच की बोतल से किया वार, गंभीर हालत में झुंझुनूं रेफर

झुंझुनूं-खेतड़ी : आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने के मामले में सोमवार देर शाम को खेतड़ी थाने में पीड़ित की ओर से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। इस दौरान वारदात को अंजाम देने के आरोपी कांच की बोतल से वार कर घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे।

थानाधिकारी बनवारी लाल यादव ने बताया कि रसूलपुर निवासी कपिल जांगिड़ पुत्र जसूराम जांगिड़ ने रिपोर्ट दी कि 7 जून की शाम वह खेतड़ी से अपने गांव रसूलपुर जा रहा था। इसी दौरान बीलवा गांव की सीमा के पास चार युवक उसे मिले और जनसंपर्क कराने के बहाने उसे साथ लेकर चलने लगे। कुछ ही दूरी पर जाकर उसे रोक लिया और गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज करने से मना किया तो उन्हीं लोगों ने कांच की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।

घायल होने पर आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस के जरिए उसे खेतड़ी के राजकीय अजीत अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झुंझुनू रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि वह गाडराटा पंचायत की ढाणी बटियाला में स्कूल के पास चल रही लीज को लेकर आंदोलन कर रहा था और एसडीएम कार्यालय के सामने बैठकर धरना दे रहा था। जिसको लेकर उसे पिछले पांच दिन से धमकियां भी दी जा रही थी।

पीड़ित ने बताया कि बटियाला की ढाणी में स्कूल के पास खनन लीजों का संचालन हो रहा है,जहां ब्लास्टिंग होने से पत्थर उछल कर आए दिन स्कूल में गिर रहे हैं तथा कोई बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लीजो में होने वाली ब्लास्टिंग पर रोक लगाने को लेकर पिछले काफी समय से वह आंदोलन कर रहे हैं तथा इस संबंध में जिला कलेक्टर से मिलकर भी समस्या से अवगत करवा चुके हैं।

थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि पीड़ित की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है तथा जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22