[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खुशबू चौधरी यूजीसी-नेट में देशभर में प्रथम:जेआरएफ परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल, पशु चिकित्सा के साथ कर रहीं पीएचडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

खुशबू चौधरी यूजीसी-नेट में देशभर में प्रथम:जेआरएफ परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल, पशु चिकित्सा के साथ कर रहीं पीएचडी

खुशबू चौधरी यूजीसी-नेट में देशभर में प्रथम:जेआरएफ परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल, पशु चिकित्सा के साथ कर रहीं पीएचडी

सादुलपुर : सादुलपुर में स्थानीय राधा छोटी निवासी डॉ. खुशबू चौधरी ने यूजीसी-नेट-जेआरएफ परीक्षा में व्यस्क शिक्षा एवं सतत शिक्षा विषय में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

डॉ. खुशबू ने यूजीसी-नेट परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल प्राप्त कर जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और असिस्टेंट प्रोफेसर, दोनों के लिए अर्हता हासिल की है। वे धन सिंह सांगवान की पुत्री हैं और ग्राम राधा छोटी, हीरे का बास, तहसील राजगढ़ की निवासी हैं। वर्तमान में उनका निवास सैनिक कॉलोनी, राजगढ़ में है।

वेटरिनरी डॉक्टर हैं डॉ. खुशबू

डॉ. खुशबू मूल रूप से वेटरिनरी डॉक्टर हैं। वर्तमान में वे बरेली स्थित वेटरिनरी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही हैं। पशु चिकित्सा के क्षेत्र में अध्ययन के साथ यूजीसी-नेट एवं जेआरएफ में उनका उत्कृष्ट प्रदर्शन उनकी बहुआयामी प्रतिभा को दर्शाता है।

उनकी माता मीनाक्षी चिकित्सा विभाग में बीकानेर में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षाविद् मनोज पूनिया ने डॉ. खुशबू को गांव की होनहार और प्रतिभाशाली बेटी बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गांव में बांटी मिठाई

डॉ. खुशबू की सफलता की जानकारी मिलने पर परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

Related Articles