575 ग्राम चांदी चोरी के आरोपी गिरफ्तार:कारीगरों ने पायजेब बनाने के बहाने की थी चोरी
575 ग्राम चांदी चोरी के आरोपी गिरफ्तार:कारीगरों ने पायजेब बनाने के बहाने की थी चोरी
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस ने चांदी चोरी करने वाले दो कारीगरों को 24 घंटे में पकड़ लिया। मामले को लेकर दीनदयाल सोनी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि उसकी दुकान में काम करने वाले विक्रम और बसंत पाजेब बनाने के लिए दी गई चांदी चोरी करके ले गए।
मामले में पुलिस टीम का गठन किया गया। कोतवाली थाने के की मुकेश चंद के नेतृत्व में घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। वहीं कस्बे और आसपास के संदिग्ध स्थानों पर तलाशी ली गई। आखिर पुलिस ने शनिवार को विक्रम सोनी (26) निवासी पड़िहारा और बसंत सोनी (41) निवासी सीकर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों चोरों से चोरी की गई 575 ग्राम चांदी बरामद की जा चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2341850


