[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डीबी अस्पताल के बाहर सत्याग्रह समाप्त, दो दौर की वार्ता के बाद मांगों पर बनी सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डीबी अस्पताल के बाहर सत्याग्रह समाप्त, दो दौर की वार्ता के बाद मांगों पर बनी सहमति

डीबी अस्पताल के बाहर सत्याग्रह समाप्त, दो दौर की वार्ता के बाद मांगों पर बनी सहमति

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय भरतिया (डीबी) अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर चल रहा सत्याग्रह शनिवार को वार्ता के बाद समाप्त हो गया। शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच और भगत सिंह फोर्स के संयुक्त नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के दौरान प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के साथ दो दौर की वार्ता हुई।

आंदोलनकारियों के अनुसार, वार्ता में जांच व्यवस्था में सुधार, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद सत्याग्रह समाप्त करने की घोषणा की गई।

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे दिनेश भामासी ने कहा कि यह किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि चूरू की जनता और मरीजों की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मांगों पर सहमति जताई है, लेकिन तय समय में यदि इन पर अमल नहीं हुआ तो आंदोलन फिर शुरू किया जाएगा।

सत्याग्रह समाप्त होने के बाद आंदोलनकारियों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ और ‘शहीद भगत सिंह अमर रहे’ के नारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles