[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाई की याद में 7 साल से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क ऑटो सेवा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाई की याद में 7 साल से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क ऑटो सेवा

भाई की याद में 7 साल से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क ऑटो सेवा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : भाई की याद को समाजसेवा से जोड़ते हुए ऑटो चालक विनोद चंदेल पिछले सात वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क ऑटो सेवा चला रहे हैं। इस वर्ष भी 28 अगस्त को पंखा सर्किल से निशुल्क ऑटो सेवा की शुरुआत की गई।

इस पहल के पीछे एक भावुक कहानी है। विनोद चंदेल की बेटियां कंचन और उषा अपने भाई अजय को एक हादसे में खो चुकी हैं। भाई की कमी रक्षाबंधन पर और ज्यादा महसूस होती है। ऐसे में दोनों बहनों ने अपने पिता से भाई की याद में रक्षाबंधन के दिन बहनों के लिए निशुल्क ऑटो सेवा शुरू करने का आग्रह किया।

बेटियों की इच्छा को पिता विनोद चंदेल ने स्वीकार किया और पिछले सात वर्षों से रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क ऑटो सेवा उपलब्ध करा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य भाई अजय की स्मृति को जीवित रखने के साथ बहनों के लिए रक्षाबंधन के दिन आवागमन को आसान बनाना है।

इस दौरान बजरंग बजाड़, घीसाराम खारड़िया, फूलचंद कंवल, मोहन गर्वा, मुकेश सैनी, धनेश कंवल, सागर कांटीवाल सहित कई लोग मौजूद रहे और विनोद चंदेल की पहल का उत्साह बढ़ाया।

Related Articles