[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री साजिद तुगलक को पांच वार्डों की जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री साजिद तुगलक को पांच वार्डों की जिम्मेदारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री साजिद तुगलक को पांच वार्डों की जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साजिद तुगलक को चूरू शहर के पांच वार्डों का प्रभारी बनाया गया है। तुगलक को वार्ड 5, 10, 11, 12 और 17 की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन वार्डों में चुनावी मुकाबला आमतौर पर कड़ा माना जाता है। नियुक्ति के बाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तुगलक का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

साजिद तुगलक ने जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ और चूरू विधायक हरलाल सहारण का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे।

तुगलक ने बताया कि पांचों वार्डों में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर जल्द ही जनसंपर्क अभियान तेज किया जाएगा। वहीं कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक अनुभव से पार्टी को चुनाव में लाभ मिलने की उम्मीद जताई है। साजिद तुगलक कौम तेलियान की राज्य स्तरीय संस्था से भी जुड़े हुए हैं।

Related Articles